दुल्हन सी सजी अयोध्या, 5.51 लाख दियों से हुआ श्रृंगार
भगवान राम की नगरी अयोध्या दीपावली के लिए सज धज कर तैयार है। इस साल की दिवाली अयोध्या में बहुत ही ऐतिहासिक होने वाली है। वो इसलिए क्योंकि कुछ वक्त पहले ही राम मंदिर की नींव रखी गई व साथ ही लगभग 500 वर्षों बाद राम जन्मभूमि स्थल पर दिये जलाए जाएंगे। आज राम की पौड़ी को लाखों दियों से जगमगाया जाएगा। अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम 3 बजे से शुरू होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं अयोध्या पहुंच कर भगवान राम के दर्शन करेंगे और वहां दीप प्रज्वलित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा।
अयोधया में ऐतिहासिक राम मंदिर की नींव रखे जाने के बाद ये पहली दीवाली है। ऐसे में यह उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस वर्ष राम की पौड़ी पर 5.51 लाख दियों से सजाई जाएगी।
आज का कार्यक्रम
03.00 PM: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचेंगे।
03.10 PM: योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि जाएंगे, जहां पूजा करेंगे और 11 हजार दीयो को जलाएंगे।
04.00 PM: राम, लक्ष्मण और सीता हेलिकॉप्टर से आएंगे, जहां सीएम योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनका स्वागत करेंगे और पूजा करेंगे।
05.00 PM: भरत मिलाप और अन्य कार्यक्रम।
05.10 PM: सीएम योगी का संबोधन।
06.00 PM: सीएम योगी सरयू घाट पहुंचेंगे और सरयू आरती में हिस्सा लेंगे।
06.15 PM: दीपोत्सव शुरू होगा, जिसके बाद सीएम और राज्यपाल रामकथा पार्क में कल्चलर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।