नेपाल में स्थित इस मंदिर में है विष्णु भगवन की 5 मीटर लम्बी प्रतिमा
भारतीय संस्कृति में तो मंदिरों व धार्मिक स्थानों का एक विशेष स्थान है ही, परन्तु पड़ोसी देश नेपाल में भी भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू धर्म का प्रभाव नज़र आता है। नेपाल में स्थित बूढानीलकंठ मंदिर इसी का एक बड़ा उदाहरण है। नेपाल के शिवपुरी मैं स्थित यह मंदिर अध्भुत वास्तुकला व खूबसूरत स्मारक निर्माण की मिसाल है। भगवान विष्णु का यह मंदिर विश्व-विख्यात है व इसे देखने के लिए देश-प्रदेश से आने वाले पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
मंदिर परिसर में विष्णु भगवान की 5 मीटर लम्बी प्रतिमा विराजमान है जिस में भगवान विष्णु को निद्रा मुद्रा में दिखाया गया है व वे शेष नाग की कुंडली में विराजमान हैं।
यह मूर्ती 13 मीटर के वर्ग में फैले तालाब में है जिसे ब्रह्मांडीय समुद्र का प्रतीक माना जाता है। प्रतिमा में विष्णु जी के चार हाथ व ग्यारह सिर उनके दिव्य गुणों को दर्शाते हैं।
मंदिर में भगवान विष्णु के साथ-साथ शिव शंकर भी विराजमान हैं। जहां मंदिर में भगवान विष्णु प्रत्यक्ष मूर्ति के रूप में विराजमान हैं तो वहीं भोलेनाथ पानी में अप्रत्यक्ष रूप से विराजित हैं। माना जाता है कि बुढानिलकंठ मंदिर का पानी गोसाईकुंड में उत्पन्न हुआ था। लोगों का मानना है कि अगस्त में होने वाले वार्षिक शिव उत्सव के दौरान झील के पानी के नीचे शिव की एक छवि देखने को मिलती है।