साप्ताहिक राशिफल (15 - 21 मई 2023 )
मेष : किसी नए व्यक्ति या विचार की ओर सहज आकर्षित होंगे। किसी अहम बैठक या संसथान का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतिष्ठा व भौतिक लाभ की प्राप्ति होगी। ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। अपने परिवार के सदस्यों को नियंत्रण में रखने और उनकी बात न सुनने की प्रवृत्ति के कारण अनावश्यक बहस हो सकती है।
वृष- इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिससे आप एक्टिव रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा.आपके काम में नए लोगों के साथ लेन देन की स्थिति भी मजबूत होगी। आपको अपने कर्ज चुकाने के मौके मिलेंगे। सरकारी पक्ष से आप थोड़ा लाभ अर्जित कर सके। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेगा।
मिथुन - चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आपका राशिस्वामी नीच स्थिति में, लेकिन अपने ही नक्षत्र में है। आज आप मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर अपने आप को व्यस्त और प्रसन्न बनाए रखें। मन में तरह-तरह के विचार चलते रहेंगे। सुस्ती और विश्राम इन सारे विचारों में शामिल रहेगी। आपका इरादा घर से बाहर नहीं निकलने का रहेगा। स्वयं के लिए सकारात्मक सोचें और हिम्मत करके दिन की शुरुआत थोड़ी सक्रियता से करें। आपको अपने किसी एक नजदीकी मित्र के बारे में बातें, संभवतः सोशल मीडिया या फोन के जरिए पता चलेंगी, और आप आश्चर्य में डूब जाएंगे। थोड़ी बहुत परेशानी आपके सामने आ सकती है।
कर्क - इस सप्ताह आपकी सारी परेशानियों का हल मिलने वाला है। किसी विशेष सहयोगी की मदद से बड़े संकटों से मुक्ति पाने में सफल होंगे। क्रोध का परित्याग करें। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। पैसों की हानि हो सकती है। इस सप्ताह नया निवेश करने से बचें। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है।
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। आपको कुछ नया लाभ दिखाई देगा। इसके बार में सोच कर आप आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम में तरक्की होगी। सरकार की ओर से भी लाभ मिल सकता है। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। हालांकि, पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। यात्रा करने के लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंग।
कन्या - स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में वस्तिार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी। मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन पारिवारिक जम्मिेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभावित है।
तुला - परिवार,संतान,मित्रो व किसी ख़ास व्यक्ति के साथ खूबसूरत समय बिताएँगे। सही फ़ैसले को लेते समय अपने दिमाग को शांत रखें, और जितना संभव हो खुद को शराब से दूर ही रखें क्योंकि चंद्रमा दूसरे, तीसरे चौथे और पांचवें भाव में गोचर करेगा। वहीं आठवें भाव में शुक्र का गोचर होने से, इस पूरे ही सप्ताह आपको अपने जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में धन ख़र्च करना होगा, जिसके चलते आप कुछ धन का अभाव महसूस कर सकते है। ऐसे में इस समय आपको शुरुआत में ही आर्थिक मामलों को लेकर, एक सही रणनीति बनाने की सबसे अधिक आवश्यकता होगी।
वृश्चिक - ये सप्ताह आपके लिए आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा जिससे आपके धन व कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो हो सकता है कि विवाद लंबा चल जाए। मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की ओर भी ध्यान लगाना होगा,तभी वह सफल हो पाएंगे।
धनु - मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें। धर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, इच्छाविरुद्ध कुछ नए कार्यों की जम्मिेदारी मिल सकती है। जिसके कारण आपको उन सभी योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचने की ज़रूरत होगी, जो इस सप्ताह आपके सामने आयी हैं क्योंकि संभव है कि सामने से आने वाले अवसर के पीछे कोई गुप्त षडयंत्र हो, जिसका ख़ामियाज़ा आपको भविष्य में उठाना पड़ सकता है।
मकर - समय अनुकूल है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। तथा आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का भी अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।दुसरो पर निर्भरता व जोखिम से बचे। जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में सफलता व विफलता के मिश्रित अनुभव प्राप्त होंगे।
कुंभ - हफ्ते के प्रारंभ में किसी अनचाहे स्थान पर आपका ट्रांसफर होने से व्यथित हो सकते हैं। कारोबार में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेंगे तो बेहतर होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफल होने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सप्ताह के अंत तक व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।चेतना के प्रत्येक स्तर पर संतुलन बिठाए।
मीन - व्यावसायिक दिशा व निजी जीवन के निर्णयों को भावनाएं प्रभावित करेंगी। कोई अवसर व मुलाकात लक्ष्य के निकट ले जाएगी। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा व प्रतिबद्धता प्रस्फुटित होगी। प्रकृति के मध्य सुकून के क्षण बिताएंगे। पेशेवर जीवन में उत्कृष्ट परिणाम व सराहना अर्जित करेंगे। रचनात्मकता को विस्तार देने का उचित समय है। अन्य लोग आपसे सहमत नहीं होंगे, पर अपनी सोच पर अडिग रहें। अंतर्मन की सुनें।