शिलाई : भू-स्खलन की चपेट में आने से चार बच्चों सहित पांच की मौत, एक घायल
कपिल शर्मा। शिलाई
शिलाई उपमंडल के रोनहाट के समीप खिज्वाडी में बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 4 मासूम बच्चों सहित एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक खिज्वाडी गांव में परिवार का मकान उस समय भूस्खलन की चपेट में आ गया, जब सदस्य गहरी नींद में सो रहा था। चूंकि हादसा रात के समय पेश आया, लिहाजा किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। सुबह एक स्थानीय व्यक्ति जब वहां से गुजर रहा था, तो उसे चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसा बीती रात उस समय पेश आया जब एक ही परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच मकान पहाड़ी से हुए भू-स्खलन की चपेट में आ गया। चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दर्दनाह हादसा पेश आया है।
भू-स्खलन की चपेट में आने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। रास्त पंचायत के राकसोड़ी (खिजराड़ी) गांव में एक मकान भू-स्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात उस समय पेश आया, जब एक ही परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच मकान पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया। मृतकों की पहचान ममता (27) पत्नी प्रदीप सिंह, इशिता (8) पुत्री प्रदीप सिंह, अलीशा (6) पुत्री प्रदीप सिंह, ऐरंग (2) पुत्री प्रदीप सिंह और आकांशिका (7) पुत्री तुलसी राम गांव खड़ेच (हलाहां) के तौर पर हुई है। जबकि, प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के प्रयास किए। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। खबर लिखें जाने तक फिलहाल प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा है। बता दें कि प्रदेश में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। सिरमौर में भी बारिश से जगह-जगह नुकसान हुआ है। देर रात बड़ू साहिब से कुछ डराने वाली तस्वीरें सामने आई थी। यहां पूरा विश्वविद्यालय परिसर जलमग्न हो गया था। वही जिला के ऊपरी क्षेत्राें में भी मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है।