जयसिंहपुर : यातायात नियमों का पालन खुद भी करें और दूसरों को भी करें प्रेरित-डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल
रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
नरेंद्र डाेगरा । जयसिंहपुर
सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के छात्रों ने जागरूकता रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का संचालन लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा व प्रो. खुशी राम संगतः द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कौरहल ने कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटना यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का पालन खुद भी करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। रैली में छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। इस रैली में आ. सुरजीत सिंह राणा, प्रो. ओंकार, नविता, विजय, रंजीत सिंह, मगदीप व मुकेश आदि शामिल हुए। रैली में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
