अर्की : अपना वजूद भुलाकर, हर किरदार निभाती है यह वो देवी है, जो घर को स्वर्ग बनाती है-प्रतिभा कंवर
रंजीत सिंह। अर्की
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्की महा विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संभव संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर को मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। प्रतिभा कंवर का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष अंकिता ठाकुर ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंकिता ठाकुर ने महिला दिवस उपस्थित छात्राओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम जिसमें नाटी, गीधा, एकल गीत व भ्रूण हत्या पर सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया।
मुख्यातिथि प्रतिभा कंवर ने अपने संबाेधन में महिला शसक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिला दिवस का यह कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम ही बनकर न रह जाए, इस दिन महिलाओं को हर वर्ष महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए एक संकल्प लेना चाहिए व अगले वर्ष उसपर मंथन करें, तभी इसकी सार्थकता होगी। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से रंगारंग कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से 5100 रुपए दिए। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
