सोलन : रोहित के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल, हुआ जोरदार स्वागत
( words)
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.धूमल के सोलन के दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विदित रहे कि प्रो.धूमल को एक-एक कार्यकर्ता के साथ सरल संवाद करने का कौशल प्राप्त है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम प्रो. धूमल मंडलाध्यक्ष रोहित भारद्वाज के घर भी पहुंचे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोलन दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों पर गए, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने कहा कि पूर्व सीएम प्रो.धूमल ने अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास करवाया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
