शिमला : पूर्व मुख्य सचिव पी. मित्रा का निधन
( words)
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव पार्थ सार्थी मित्रा का निधन हो गया है। वे काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। मित्रा के खिलाफ हिमाचल में धारा-118 के तहत जमीन खरीद की मंजूरी मामले में विजिलेंस जांच चल रही थी। वे मूल रूप से दिल्ली से थे। हिमाचल के ठियोग और अन्य जगहों पर भी उनकी संपत्तियां हैं।
