कांगड़ा : पूर्व विधायक व रमेश बराड़ ने महिला मंडल को दिए दस हजार रूपए का चेक

मनोज कुमार। कांगड़ा
चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जयराम सरकार के विकास की हुंकार भर कर पंचायत ढाका पलेरा में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने महिला मंडलों को दस-दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक उत्थान प्रोत्साहन व धार्मिक यात्राओं देवताओं मंदिरों, तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए अपनी जेब की कमाई से दिए, जो नकद बैंक चैक सीधे महिला मंडलों के बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। इन नकद बैंक चैक में ना कोई बिचौलिया है न किसी व्यापारी को कोई फायदा पहुंचाया जा रहा है। इन महिला मंडलों की महिलाओं को दिए गए बैंक चैकों को अपनी मर्जी व इच्छा से खर्च कर सकती है। महिला मंडलों व ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि मैंने अपने समय काल में 120 महिला मंडलों का निर्माण करवाया था।
मेरे जाने के बाद महिला मंडलों का निर्माण बंद हो गया है। ठाकुर जय राम सरकार सड़कों का काम करवा रही है। बंदला से बंडेर खड्ड गलू पुल रसूह तक 2 किलो मीटर सड़क के निर्माण पर1.50 करोड़ रुपए खर्चा आएगा। बिन गलू हरिजन बस्ती नगार टल्ला से पठियार बोहडक्वालू तक 3 किलो मीटर सड़क पर 3.50 करोड़ रुपए निर्माण पर खर्चा जाएगा टल्ला गांव से जलाड़ी गांव तक बंडेर पुल सहित 7 करोड़ रुपए खर्चे से 3 किलो मीटर सड़क बनेगी।
पिछले दस साल के कार्य काल में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, अब जो विकास कार्य हो रहे हैं, वो हमने ठाकुर जयराम सरकार से मुख्यमंत्री प्राथमिकता के आधार पर करवा रहे है। कांग्रेस कार्य काल में विकास ठप्प रहा है। महिला मंडलों को आग्रह किया की इस बार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाना है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस वर्ष का कुशासन खत्म करना है व रिवाज बदल कर हिमाचल में ठाकुर जयराम सरकार रिपीट करके दोबारा बनानी है व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाना है।