पूर्व विधायक ने ईएसआई अस्तपाल में विकासात्मक कार्यों का किया निरीक्षण
ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने विकासात्मक कार्यो का निरीक्षण किया। ओबीसी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं ग्राम पंचायत दाड़ला के पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि पंचायत द्वारा दाड़ला अस्पताल के लिए जाने वाले रास्ते में टाइलें बनाने का कार्य शुरू प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि वार्ड 9 में अनेको कार्यों को अंजाम दिया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी के कार्यो की खूब सराहा व प्रंशसा की। गोविंद राम शर्मा ने कहा कि इसी तरह विकासात्मक कार्यो में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने ईएसआई अस्तपाल में हो रहे कार्यों के लिए नरेंद्र सिंह चौधरी शुभकामनाएं दी कि आगे भी वो इसी तरह विकासशील कार्यो में अपना योगदान देते रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश ओबीसी के कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र सिंह चौधरी, धर्मा, हेमचन्द, प्रदीप, अमित, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
