दाड़लाघाट : धूमधाम से मनाया मां जालपा मंदिर का स्थापना दिवस
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत पारनु के गांव सरडमरास में स्थित मां जालपा मंदिर का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समस्त गांववासियों ने मंदिर में हवन यज्ञ करने के साथ झंडा चढ़ाया गया। गांववासियों ने मंदिर में हवन में आहुतियां डालीं। कमेटी सचिव गोपाल कृष्ण ने बताया कि करीब 4 वर्ष पहले जालपा मंदिर की स्थापना की थी, जिसके बाद से हर साल धूमधाम से स्थापना दिवस कमेटी व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय लोगों भी काफी सहयोग करते है। इस दौरान हवन पूजन के साथ कंजक पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान हेमंत शर्मा, सचिव गोपाल कृष्ण, श्याम लाल शर्मा, हेमराज, हरीश कुमार, भीम चंद व नरपत राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
