सोलन : चार को सुक्खू का होगा स्वागत, पांच को संभालेंगे कार्यभार
( words)
कांग्रेस में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी सदस्य बनने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस और नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु में स्वागत होगा। चार मई को सुबह 10 बजे सुक्खू परवाणु बैरियर पहुंचेंगे। उसके बाद 11:30 बजे सोलन और तदोपरांत 12:30 बजे वे शिमला कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा।
सुक्खू अब 5 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे। 5 मई को सुबह 11 बजे चौड़ा मैदान में कांग्रेस की रैली होगी। इसके उपरांत वह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस कार्यालय में सुक्खू अपना कार्यभार संभालेंगे।
