दाड़लघाट : निराशाजनक रहा जयराम सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
जयराम सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने ढालपुर स्थित गौड़ निवास में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां किसान-बागवान मौसम की मार झेल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा सरकार ने बीज कीटनाशक दवाईयों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार प्रदेश में नई योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूरी तरह से असफल रही है और योजनाओं को सिरे चढ़ाने की बजाए मात्र मनभावन नाम दिए जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की जगह बाहरी राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं।
यहां पर जिन भी विभागों में पद भरे जा रहे हैं, वह भी पिक एंड चूज के आधार पर ही हो रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता सहित पर्यटन सहित अन्य व्यवसायियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें राहत तक नहीं दी गई है, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 72 हजार करोड़ के ऋण माफ कर किसानों को राहत प्रदान की है। इंदु पटियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी और झुठी घोषणाओं से तंग हो गई है।
