दाड़लाघाट : गांव खाता में लगया निःशुल्क मधुमेह और रक्तचाप का जांच शिविर
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गैर संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गांव खाता में मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से गैर संचारित रोगों पर नियंत्रण संभव है। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्यक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 43 व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया।
उन्होंने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप आज के वर्तमान परिवेश में लोगों के जीवन में एक त्रासदी ला रहा है, जिसे हम सब मिलकर होने जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में ला सकते हैं। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 41 गावों में गैर संचारित रोग नियंत्रण का कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिसका उदेश्य है समुदाय स्तर पर व्यक्तियों के जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में लाना और स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली को विकसित करना। इस दौरान सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा और रजनी ठाकुर ने समुदाय को जागरूक करके रक्त चाप जांच और मधुमेह जांच हेतु प्रेरित किया।
