नाहन : 106 परिवारों को दिए नि:शुल्क गैस कनेक्शन
बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पावंटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मंत्रालय में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत निशुलक गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने बताया कि जिनको मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त हुए है उन्हें इस वित्त वर्ष में दो अतिरिक्त रिफिल सरकार की तरफ से मुफ्त में दिए जाएंगे। पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 5964 परिवारों को नि:शुलक गैस कनेशन वितरित किये जा चुके है। पांवटा साहिब में यमुना तट पर 0.6 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 लाख की लागत से बने यमुना वन विहार पार्क का निर्माण किया गया है। आज इस पार्क में हरी यमुना संस्था द्वारा कृष्ण भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की नदियों को साफ रखना हम सभी की जि़म्मेदारी है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने नदियों को स्वच्छ रखने में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
उन्होंने यमुना वन विहार पार्क के लिए 10 लाख की अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के रख रखाव के लिए एक माली नियुक्त किया जाएगा तथा उस माली के रहने के लिए एक कमरे का भी निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा कि एक ट्यूबवेल भी स्थापित किया जाएगा जिससे पार्क में पीने के पानी तथा सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी। उन्होंने पार्क में अतिरिक्त लाइटों की शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना,मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष के जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बसकिराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट नि:शुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न पैरा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी रिकॉर्ड वृद्धि की है। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री ने मानपुर देवड़ा गोरखूवाला खोड़ोवालाबूड़ में जनसमस्याएं सुनी और उनका मौके पर निराकरण भी किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अध्यक्षभारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता विधुत बोर्ड अजय चौधरी, डीएफओ वनविभाग कुनाल अंग्रिश, अध्यक्ष चौम्बर ऑफ कॉमर्स सतीश गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।