देहरा : संस्कृत विश्वविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर हुआ क्रियात्मक योग शिविर का आयोजन
विनायक ठाकुर । देहरा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. श्रीनिवास वरखेड़ी की सत्प्रेरणा एवं वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. डॉ. मदन मोहन पाठक के कुशल निर्देशन में योग विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलाहार में महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के पावन अवसर पर क्रियात्मक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रमुख रूप से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया। योग शिविर में प्रशिक्षार्थियों को योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति के द्वारा जीवन जीने की कला, स्वस्थ दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार, और वैचारिक शुद्धता गूढ़ रहस्यों से परिचित करावाया गया। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति हेतु योग के विभिन्न आसनों, प्राणायामों, और मुद्राओं का क्रियात्मक अभ्यास भी करवाया गया।
शिविर के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. डॉ. मदन मोहन पाठक, मुख्यातिथि- योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. कृष्णानंद दन्नाना, योग विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रवि कुमार शास्त्री, डॉ. महीपाल सिंह, डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ महात्मा वीणापाणी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णानंद दन्नाना ने किया एवं शिविर का संचालन डॉ. रवि कुमार शास्त्री के द्वारा किया गया।
