सरकाघाट : गबरू युवक मंडल ने सांसद निधि मिलने पर जताई खुशी
( words)
सासंद प्रतिभा सिंह ने लिंक रोड़ दलोली से ठंडा पानी वाया घाड़ तक मार्ग के लिए तीन लाख रुपए देने मंजूर किए हैं। इस संबंध में नबाही पंचायत के गांव घाड़ के गबरू युवक मंडल के प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा खुशी जताई है। उन्होंने कि लोकसभा मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह के समक्ष सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता व प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने यह समस्या रखी थी। अब गांववासियों ने सांसद प्रतिभा सिंह का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सुनील कुमार अविनाश सुभ्रांशु सिंह अनिल कुमार पंकज कुमार अनिल, सौरव, मोंटी ,मेघ सिंह, चेत राम विमला देवी, ओम प्रकाश, कमला देवी, सुनीता कुमारी ने सांसद का आभार जताया है।
