असहाय बैल की मदद के लिए आगे आई गौ पुत्र सेना
एनएच 21 पर बरमाना पंचायत के लघट के पास एक बैल बीमार पड़ा हुआ था। असहाय बैल के बीमार होने की सूचना गौ पुत्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर को मिली तो वो करप्शन कंट्रोल संस्था की महिला अध्यक्षा पिंकी शर्मा और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच गए। मौके पर वेटनेरी डॉक्टर को बुलाया गया और एक स्थानीय दुकानदार अनत राम के सहयोग से बैल का उपचार शुरू किया गया।
महेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचार के बाद से बेसहारा बीमार बैल की हालत में काफी सुधार है। कुछ दिनों तक बैल की देखरेख करने का स्थानीय लोगों ने भी आश्वाशन दिया है। उन्होंने सभी लोगों से सड़कों पर घूम रहे लावारिस जानवरों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा जहां भी कोई घायल असहाय जावर दिखे तो इंसानियत के नाते हमें समय निकाल कर उसकी मदद जरूर करनी चाहिए क्योंकि ये बेजुबान अपना दर्द किसी को बता नही पाते है।
