शिमला : सिलेंडर ढोने वाले गुलाम भट्ट ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया मजदूर का पर्स
( words)
आज के वक्त में अगर थोड़े पैसे देखकर लोगों का ईमान डगमगा जाता है। शिमला के संकट मोचन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल संकट मोचन में मुस्लिम व्यक्ति गुलाम भट्ट लोगों के घरों तक सिलेंडर पहुंचाने का काम करता है। बीते दिन उसे संकट मोचन के मोड़ पर किसी का पर्स गिरा हुआ मिला।
उसने ईमानदारी दिखाते हुए उस पर्स को खोलकर तक नहीं देखा और एक दुकानदार के पास दे दिया। जब उस पर्स को चैक किया गया तो उसमें पांच हजार से ज्यादा कैश निकला। उस पर्स में पर्स के मालिक का नंबर भी मिल गया। यह पर्स किसी नेपाली मूल के व्यक्ति का था। वह भी मजदूरी का काम करता है। गुलाम ने उसे यह पर्स लौटा दिया। गुलाम भट्ट की इस ईमानदारी की प्रशंसा हो रही है।
