कुनिहार : बीएल स्कूल की छात्राओं ने अंजर-14 जिला स्तरीय खेलकूद सपर्धा में शॉटपुट और चेस में मारी बाजी
रंजीत ठाकर। कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शॉट पुट व् चेस प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी का ख़िताब अपने नाम किया। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस जिला स्तरीय छात्रा खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दीवान चंदेल उप- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 07-09-2022 से 08-09-2022 तक किया गया था, जिसमें लगभग 43 विद्यालय से लगभग 300 छात्राओं ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।
विद्यालय शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की विद्यालय से 13 छत्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें दिशिता शर्मा ने शॉटपूट में पहला स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता में निहारिका पाल ने पहला स्थान, रिधिमा ने तीसरा व अनन्या ने पांचवा स्थान प्राप्त किया I इनमें दिशिता, निहारिका, रिधिमा व अनन्या का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि धर्मशाला में अक्तूबर माह में आयोजित की जाएगीI खेलकूद सपर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को मुख्यातिथि ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर और सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ साथ, शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में हि नहीं, बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
