शिमला : 507 पीवीए को अनुबंध पर लाने का सरकार ने लिया निर्णय
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
हिमाचल प्रदेश पंचायत वेटरनरी सहायक संघ ने 26 मई को प्रदेश मंत्रीमंडल द्वारा 221 रिक्त पदों के साथ 286 मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत जो डिस्पेंसरी थी, उन्हें अपग्रेड करके सभी 507 पीवीए को जो अनुबंध पर लाने का निर्णय लिया है, उसमें पीवीए समुदाय को आंशिक रूप में लाभ मिला है। इसके लिए संघ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा और महामंत्री यशपाल हैटा का विशेष तौर पर आभार प्रकट करता है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि उनके सभी 507 पीवीए को एकमुश्त नियमित करने और जूनियर बेच के 350 पीवीए को तथा उसके बाद वाले पीवीए को भी नियमित करवाने की लड़ाई संग जारी रखेगा।
संघ की प्रदेशाध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक से पहले अपने साथियों के साथ भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ मुख्यमंत्री व मंत्री तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त तथा मुख्य सचिव के समक्ष 26/4 /2018 के मंत्रिमंडल के निर्णय तथा उसके बाद वित्त विभाग की एडवाइजरी, जिसमें अनुबंध का कार्यकाल पूरा करने के बाद सभी 507 पीवीए को नियमित करने का उल्लेख था। संबंधी सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे तथा उन्होंने नियमित करने का भी आश्वासन दिया गया था, लेकिन किसी कानूनी अड़चन के बावजूद यह संभव नहीं हो पाया।
प्रदेशअध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने उल्लेख किया है कि वह सभी तथ्यों को लेकर भारतीय मजदूर के सहयोग से पुन: इस केस की पूरी पैरवी करके सभी 507 पीवीए को नियमित करवाने में कामयाव होगी। उन्होंने आगे कहा कि 221 रिक्त पदों पर नियुक्तियों का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष 286 पदों की नियुक्ति का कार्य जून माह में पूरा कर दिया जाएगा।
