शिमला : सरकार बागवानों की मांगों पर नहीं कर रही कोई गौर-संजय चौहान
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
सयुंक्त किसान मंच कोटखाई की बैठक कोटखाई के मंच के सहसंयोजक प्रताप चौहान की अध्यक्षता में आज हुई। बैठक में संयुक्त किसान मंच के सहसंयोजक संजय चौहान ने भी भाग लिया। इस बैठक में कोटखाई के बिभिन्न क्षेत्र के बागबानों ने भाग लिया।और बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 अगस्त को होने वाले जेल भरो आंदोलन में कोटखाई से कम से कम 200 बागवान भाग लेंगे। बागवानों ने कहा कि 5 अगस्त के किसानों की आक्रोश रैली से भी इस बहरी सरकार को सुनाई नहीं दिया। इसलिए बैठक में बागवानों के द्वारा यह भी चर्चा की गई कि सरकार बागवानों की मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है और सरकार कमेटियां बनाकर गुमराह कर रही है अभी तक बागवानों की मांगो के ऊपर कोई भी गौर नही किया गया है।बागवान लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकार ने न तो अभी तक सेब की पेटियों पर GST कम किया है और न ही पैकेजिंग की सामग्री में कोई कटौती की है मंडियों में बागवानों की लूट भी जारी है सरकार ए पी एम सी कानून को लागू नही कर रही है।
बागवानों का लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार लगातार कंपनियों को छूट दे रही है उसका अंदाजा आज अदानी के रेट से ही लगाया जा सकता है कि किस तरह कंपनी ने पिछले वर्ष से भी कम दाम तय किए है, जो सरासर कंपनी और सरकार की सांठगांठ है। किसानों ने अपनी इन मांगों को लेकर अब आर पार की लड़ाई लड़नी शुरू ही कि है बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की यह आंदोलन जितना लंबा चलेगा। कोटखाई का किसान-बागवान इस आंदोलन में कंधा से कंधा मिलाकर साथ देंगे। इस बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न संगठनों के बागवानों ने भी भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से प्रताप चौहान, रोशन लाल राजटा, जगभूषण, विशाल शांगटा, सुनील कपरेट, मिथुन चौहान व आषुतोष चौहन आदि ने इस बैठक में भाग लिया।
