काँगड़ा: सिविल अस्पताल डाडा सिबा के लिए सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपये किये गए सेंक्शन

**50 बेडों के अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण के लिए होंगे खर्च
नागरिक अस्पताल डाडा सीबा में 50 बेडों के अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 5 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत कर दी गयी है। स्वीकृति मिलते ही इलाके के लोगों में ख़ुशी की लहर है। बता दें कि कुछ समय पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इलाके में अपने दौरा करते हुए इस अस्पताल का निरीक्षण किया था उस समय उन्होंने डाडा सिबा के अस्पताल को 50 बेड़ों के लिए अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण किये जाने की घोषणा की थी। जिसके लिए अब सरकार द्वारा बजट जारी किये जाने से निर्माण कार्य को और गति प्रदान होगी। नागरिक अस्पताल डाडा सीबा में इलाके की 25 पंचायतों के करीब 50 हज़ार के लगभग लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित होंगे। वर्तमान में यहां बीएमओ सहित 7 डॉक्टर कार्यरत है और जल्द ही 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने में सुगमता होगी।इस निर्माण कार्य के लिए बजट जारी किये जाने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु व पूर्व कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह मनकोटिया का आभार प्रकट किया है