अनुबंध समय को 3 साल से 2 साल करने का वादा पूरा करे सरकार : नील राठौर
पूरा देश कोरोना वैश्विक बीमारी से झूझ रहा है, वंही हिमाचल भी इसकी चपेट में है। ऐसे में कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने कई जनहित अभियान चलाए जा रहे है, जैसे एक्टिव केस फाइंडिंग, हिम् सुरक्षा अभियान आदि और हिमाचल में कई कोविड केयर सेंटर बनाए गए है। इन सभी अभियान कार्यक्रम में आयुष विभाग के अनुबन्ध कर्मचारी अपने न्यूनतम वेतन पर बिना किसी इंसेंटिव के दिन रात सेवा में जुटे है, परंतु वह वर्तमान सरकार द्वारा सत्ता से पहले किए अनुबन्ध समय को 3 से 2 साल करने के वादे का पूरा करने का इंतज़ार जरूर कर रहें है। इस न्यूनतम वेतन में दिन रात सेवाएं दे रहे अनुबंध कर्मचारियों को ये तोहफा सरकार को जल्द से जल्द देना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सह-सचिव नील राठौर (आयुष विभाग) का कहना है कि सम्बंधित विभाग के सभी अनुबन्ध कर्मचारी इस कोरोना काल में सरकार के हर जनहित कार्यक्रम/अभियान में दिन रात सेवा दे रहे है।अब सरकार को भी चाहिए की अनुबंध समय को 3 साल से 2 साल करने का वादा जो आपने किया था उस जल्द से जल्द पूरा करें।
