कांगड़ा : सरकार बताए कांगडा में काऊ सेंचुरी के निर्माण में क्यों हो रही देरी-कांग्रेस प्रवक्ता

मनोज कुमार। कांगड़ा
भाजपा की जय राम सरकार आर्थिक बोझ के तले दबी जा रही है और कर्ज पर कर्ज ले रही है। जयराम मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश शिलान्यास करते जा रहे हैं कोई भी बजट का प्रावधान नहीं रखा है यह शब्द हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कांगड़ा से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहे उन्होंने बताया है की आगामी चुनाव आने वाले हैं और कभी भी आचार संहिता लग सकती है, उस दौरान धड़ल्ले से जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश के अंदर हर विधानसभा क्षेत्र में शिलान्यास करती जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने प्रमुखता से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते शहर कांगड़ा में पुराना कांगड़ा रोड पर लोक निर्माण रेस्ट हाउस के पास पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के अमले के साथ इस साइट का मौका देखा और काऊ सेंचुरी बनाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। यह काऊ सेंचुरी के प्रोजेक्ट लगभग अनुमानित डेड 2 करोड़ का है इसमें लगभग 1000 काऊ के लिए व्यवस्था होगी और इसके साथ-साथ एक वेटरनरी डॉक्टर की टीम भी होगी और इसमें पानी की पूरी व्यवस्था सुचारू ढंग से है।
हिमाचली ने बताया है सूत्रों से पता चला है की इस काऊ सेंचुरी का प्रोजेक्ट जो की डेढ़, दो करोड़ का है। उसके लिए मात्र 4लाख रुपए रास्ता बनाने के लिए आए हैं, यह एक भद्दा मजाक है इन रुपयाें से तो रास्ते का एक हिस्सा भी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं का इंतजाम सरकार कैसे करें यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। एक तरफ से बंदरों का आतंक और दूसरी तरफ से किसानों की फसलों काबेसहारा पशुओं द्वारा नुकसान यह कहां तक उचित है, अगर सरकार ने इसके लिए जो कदम उठाए हैं, तो बजट का प्रावधान भी करके जाएं और इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं, क्योंकि हिंदुत्व कहलाने वाली भाजपा गौ माता की गौशाला या काऊ सेंचुरी खोलने में और बजट का प्रावधान करने में देरी क्यों कर रही है।