शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंडित सुख राम का दूरसंचार क्षेत्र को विस्तार प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता थे, जिनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया, जिसे प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। राज्यपाल ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
