शिमला : राज्यपाल ने राजभवन में नीट टॉपर को किया सम्मानित
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
नीट-2022 में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आदित्य राज शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। राज्यपाल ने आदित्य राज को सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वह युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। राज्यपाल ने आदित्य के माता पिता और उनके शिक्षकों को भी इस सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि उनकी प्रेरणा और योगदान से उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया है। एस्पायर अकादमी के प्रबंधक तथा आदित्य राज की माता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
