पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने किया राजगढ़ का दौरा
राजगढ़। पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व् पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने बुधवार को राजगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मुसाफिर ने सेर गाँव में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकार्ताओ से मुलाकात की व् पच्छाद में कांग्रेस को और मजबूत करने बारे विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सेर गाँव से सुरेन्द्र तोमर को पच्छाद मंडल का किसान सेल का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र तोमर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर और पच्छाद मंडल अध्यक्ष बेलीराम शर्मा का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर जी आर मुसाफिर जी ने कहा कि आज देश में तानाशाह सरकार है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जो विधयक पास किये गए है वह किसान विरोधी है। कांग्रेस पूरे देश मे किसानों के साथ मिल कर इन किसान विरोधी विधेयकों का विरोध कर रही है। किसान विरोधी बिल कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की एक सोची-समझी योजना है, जो मोदी सरकार का शुरू से ही एजेंडा रहा है। वर्षों पुराने किसान-आढ़ती के संबंध को केंद्र की भाजपा सरकार समाप्त करने की चाल चल रही है। जी आर मुसाफिर ने कहा की प्रदेश कोंग्रेस ने किसानों के समर्थन में आवाज़ उठा रही है और आगे भी जारी रहेगी।