कुनिहार : राज्य स्तरीय खेलों में बीएल स्कूल की गुंजन और दिशिता ने दिखाया दम
अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर व दिशिता शर्मा राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की हमें बड़े गर्व की बात है की गुंजन ठाकुर ने बिलासपुर में 26 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के डिसकस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मैडल सोलन जिला के नाम किए, जिससे गुंजन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद स्पर्धा के लिए हुआ है।
साथ ही राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 26 नवंबर से 29 नवंबर तक धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय की दिशिता शर्मा ने भी शॉटपुट में पहला स्थान प्राप्त कर सोलन जिला व विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश व प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से आयोजित राज्य सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की गुंजन ठाकुर और दिशिता शर्मा ने अपना परचम लहराया है।
