गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून मानवता की सेवा के लिए तैयार
वैश्रिवक महामारी कोरोना के बीच गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून सोलन हर परिस्थती में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलकार खड़ा रहेगा। लंगर की सेवा हो या फिर इस आपदा स्थित में औक्सीजन लगाने की प्रकिया प्रशासन करना चाहता है तो गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून अग्रिम पंक्ति में खड़ी होकर प्रशासन का सहयोग करेगी। गौरलतलब है कि
पीड़ित मानवता की सेवा हुतु गुरूदारा सिंह सभा हमेशा से कार्य करता रहा है। जिसके बाद अब इस विपदा की घड़ी में गुरूद्वारा सिंह सभा हर सेवा के लिए तैयार है। गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून के चैयरमैन अमरप्रीत सिंह पुंज ने बताया कि बीते वर्ष भी गुरुद्वारा सिंह सभा ने प्रशासन के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा हेतु लॉकडाउन में कार्य किया था। जरूरतमंद लोगो के लिए लंगर लगाया था। इस बार भी सभा किसी भी परिस्थिति में लोगो की सहायता हेतु तैयार है। वही गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मनमोहिंद्र सिंह ने बताया कि कोई भी लोग इस विपदा की घड़ी में भूखे पेट ना रहे इसके लिए भी वह प्रशासन की अनुमति से कार्य करने को तैयार है।
