साेलन : गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सोलन के हिस्से आए 29 मैडल
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
प्रधानमंत्री ने शारीरिक फिटनेस को जीवन का एक तरीका बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त 2019 को "फिट इंडिया मूवमेंट" की शुरुआत की है। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य आसीन जीवन शैली से लेकर दिन-प्रतिदिन के जीवन के शारीरिक रूप से सक्रिय तरीके से व्यवहार में परिवर्तन करना है। फिट इंडिया तभी सफल होगा, जब वह जन आंदोलन बने। इस मूवमेंट के तहत इस वर्ष भी दिनांक 12 फरवरी से 14 फरवरी,2023 तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पंजाब के जालंधर शहर में किया गया, जिसमें देश के 80 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के कक्षा पांचवी से दसवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और प्रतियोगिता में 29 मैडल (16 स्वर्ण पदक तथा 13 सिलवर मैडल) जीत करअपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने अध्यापकों, विजेता रहे छात्रों तथा उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी तथा उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना की।
