हमीरपुर : भाजपा के श्वेत पत्र के जवाब में कांग्रेस लाएगी ब्लैक पेपर : राजेश धर्माणी
हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक अणु में आयोजित तीन दिवसीय इंटर डाइट स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केेंद्र सरकार द्वारा पिछले कल संसद में लाये गए श्वेत पत्र को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने श्वेत पत्र में अपनी उपलब्धियां न दर्शाकर केवल पूर्व सरकार के बारे में ही व्याख्यान किया है, जबकि होना यह चाहिए था कि वह अपनी उपलब्धियां बताती, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के श्वेत पत्र के जवाब में कांग्रेस भी ब्लैक पेपर लेकर आएगी, जिसमें भाजपा की सारी गलतियों का समावेश होगा। इस दौरान उनके साथ कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती सहित कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस के केंद्र से लिए कर्ज में 11000 करोड़ भाजपा का
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं के द्वारा कांग्रेस पर 14000 करोड़ का कर्ज लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि जो कर्ज कांग्रेस ने लिया था, उसमें 11000 करोड़ का कर्ज तो भाजपा का ही था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिना सोचे समझे चुनाव के दौरान प्रदेश में कई संस्थान खोल दिए। हालांकि बाद में कांग्रेस सरकार ने इन संस्थाओं को प्रदेश हित में दी नोटिफाई किया। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वर्ण जयंती समारोह मानती रही, जिसमें भाजपा पार्टी के झंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि यह एक स्वतंत्र कार्यक्रम होना चाहिए था जिसे भाजपा ने राजनीतिक रूप दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने केवल पूर्व सरकार की समय की अनियमितताओ को पूरा करने के लिए कर्ज लिया है।
भाजपा के 2 करोड़ नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव लड़ने का ट्रिक ढूंढती रहती है तथा नेगेटिव पॉलिटिक्स करती है। भाजपा ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था जो कि पूरा नहीं किया। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का भी वादा किया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती थी कि महंगाई खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत कुछ किया है तथा जनता हित के लिए बहुत कुछ करने की योजना है।