हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराई
( words)
** चालक व परिचालक सहित सभी सवारियां सुरक्षित
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर चक्कीमोड़ के समीप तंबू मोड़ में हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं। हादसे के बाद कई यात्री दूसरी बसों में अपने गंतव्य की ओर निकल गए।
