दाड़लाघाट : सेरा स्कूल की प्रबंधन समिति के प्रधान को मिला श्रेष्ठ प्रधान का खिताब
( words)
मनाेज कुमार । दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत कोटलु के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरा की स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान धर्मपाल को श्रेष्ठ प्रधान के खिताब से नवाजा गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट सोलन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल ने धर्मपाल को इस उत्कृष्टता तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने हेतु सम्मानित किया।विद्यालय के प्रभारी अध्यापक बृजलाल शर्मा, अध्यापिका हीरा देवी व सुमन महाजन ने एसएमसी प्रधान को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपील की।
