डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अब तक जिला में 6 डेंगू के मामले आए सामने .
जिला में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी तक जिला में 420 एलिजा टेस्ट कर चुका है जिसके माध्यम से 6 डेंगू के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग सोलन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमित रंजन ने बताया कि जिला के बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ क्षेत्र में डेंगू के 6 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और उनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे कहीं पर भी पानी इक्क्ठा न होने दे क्योंकि पानी जहां-जहां भी खड़ा रहता है वहां पर मच्छर पनपता है ऐसे में डेंगू के मामले बढ़ने का ज्यादा खतरा बना रहता हैं।
उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह डेंगू के मामले को लेकर सतर्कता बनाए रखें और औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में और नगर परिषद के साथ मिलकर फॉगिंग का कार्य भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही है और आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर भी लोगों को जागरुक कर रही है।
