साेलन : निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 50 लाेगाें का जांचा स्वास्थ्य
साेलन
'आजादी का अमृत महोत्सव' की श्रृंखला में ग्राम पंचायत चेवा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में साेलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमार हट्टी द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ पवन द्विवेदी के निर्देशानुसार कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक प्रो. डॉक्टर सुमी शर्मा एवं कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी डॉ योगिता गौतम ने लोगों का स्वस्थ परिक्षण किया। इस शिविर में लगभग 50 लाेगाें के स्वस्थ्य परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। इससे पहले इसी श्रृंखला में कुमारहट्टी व सुबाथु में भी निःशुल्क शिविराें का आयोजन किया गया था।
इसमें क्रमशः 50 से 40 लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गई थीं। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए अपने आसपास के क्षेत्र वासियों की स्वस्थ्य संबंधी जरूरताें काे देखते हुए समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से कर रहा है। इस श्रृंखला में आगामी शिविर 22 अप्रैल को खील जझली गांव में आयोजित किया जाएगा।
