देश में कोरोना का कहर लगातार जारी, 24 घंटे में 3,79,257 लाख नए मामले, 3645 संक्रमितों की मौतें
भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। देश में आए दिन मौतों का आकड़ा बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 3,79,257 नए मामले सामने आए है। वहीं 3,645 संक्रमितों की मौत हो गई। 2,69,507 लोगों ने कोरोना को मात दे दी और वो स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट गए है। इसके बाद अब तक देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,83,76,524 हो गया और मरने वालों की संख्या 2,04,832 हो गई है। फिलहाल देश में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1,50,86,878 है, सक्रिय कोविड संक्रमितों का आंकड़ा 30,84,814 है। देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी जिसके तहत अब तक कुल 15,00,20,648 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,44,71,979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,68,190 सैंपल कल टेस्ट किए गए।