सेहत के लिए रामबाण है गुड़, इन 6 समस्याओं से दिलाता है राहत
गुड़ खाने के कई फायदे हैं। यह शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करता है साथ ही यह वजन घटाने में भी कारगर है। अक्सर लोग चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं, गुड़ खाने से शरीर को किन बीमारियों से छुटकारा मिल सकती है।
कब्ज : गुड़ में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। यह पेट की कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है।
एनीमिया : गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने से आपके शरीर में RBC के निर्माण होने में सहायता मिलती है।
ब्लड प्रेशर : गुड़ का सेवन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
सर्दी-जुकाम : गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है। गुड़ खाने से गले की खराश भी दूर हो सकती है।
आंखों की रोशनी : गुड़ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसे खाने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।