देश में कोरोना ने फिर मचाया हड़कंप, पिछले 24 घंटे में 39726 नए केस, 154 लोगों की गई जान
देश में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 39,726 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,15,14,331 हुई। इस दौरान हुई 154 नई मौतों के बाद अब तक कुल मौतों की संख्या 1,59,370 हो गई है।
मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,71,282 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,83,679 है। देश में टेस्टिंग के आंकड़े भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा दिए गए। इसके अनुसार, भारत में गुरुवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,13,70,546 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,57,383 सैंपल कल टेस्ट किए गए। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया 24 घंटे का यह आंकड़ा इस साल का सबसे अधिक है। लगातार नौवें दिन संक्रमण के आए ये नए मामले कुल संक्रमण के मामलों का 2.36 फीसद है। इससे पहले पिछले साल के 29 नवंबर को 24 घंटे के दौरान 41,810 नए मामले दर्ज किए गए थे।
कोरोना के बढ़ते केस के कारण महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संकट के दौर से गुजर रहा है। यहां 25,833 नए केस दर्ज किए गए हैं। ये सितंबर के बाद सबसे बड़ा सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल 11 सितंबर को राज्य में 24,886 केस मिले थे। मुंबई में यानी गुरुवार को 2877 नए मामले सामने आए है।