34 दिन में एक करोड़ टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत
( words)
कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान में दो स्वदेशी वैक्सीन दी जा रही हैं, जिनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है। भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करते हुए अपने टीकाकरण अभियान में एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी है। टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में भारत को 34 दिन लगे। जो दुनिया में दूसरा सबसे तेज गति से हासिल किया गया आंकड़ा है।