देश के इन राज्यों में हुई वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत
देश में कोरोना वायरस का संकट बेकाबू होता जा रहा हैं। देश के कई हिस्सों में नाईट कर्फूय लगा दिया गया है, और कई राज्यों में आज से वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए महाराष्ट्र, मुंबई व मध्यप्रदेश के सभी शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा , जो पूरे अप्रैल तक लागू रहेगा। यानी शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। वंही, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में तो 8 अप्रैल से 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लग चुका है। कोलार में 9 अप्रैल से नौ दिनों का लॉकडाउन और शाजापुर में भी आज से दो दिनों का लॉकडाउन लगया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन कि वापसी हो गई है, 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सबकुछ बंद रहेगा और दुर्ग में भी टोटल लॉकडाउन लागू है। यहां 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। मुंबई में आज सुबह लोग बड़ी संख्या में दादर की सब्जी मंडी पहुंचे और लॉकडाउन से पहले ही सामान खरीदने की कोशिश में दिखे।