भारी मतों से जीतदर्ज कर लोकसभा पहुंचेंगे विनोद सुल्तानपुरी:डी डी कश्यप
शिमला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से विनोद सुल्तानपुरी को कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा के साथ कसौली निर्वाचन क्षेत्र में खुशी की लहर, उमंग और उत्साह देखा गया। जिससे प्रतीत होता हैं कि विनोद सुल्तानपुरी भारी मतों से विजय हासिल कर लोकसभा पहुंचेंगे। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सोलन डीडी कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर सुरेश कश्यप को शिमला लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सुरेश कश्यप के प्रति लोगो में रोष है कि वह पांच साल में सांसद रहते लेकिन एक बार भी कसौली निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी, जाबल-जमरोट,हरिपुर,जाड़ली,कक्कड़हट्टी आदि पंचायतों में नहीं आए और न ही एमपी फंड से इन पंचायतों के विकास कार्यों के लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। उन्होंने कहा कि तब सुरेश कश्यप हवा में ही उड़ते रहे। ग्रामीण स्तर के लोगों ने विश्वास किया था कि सुरेश कश्यप उनकी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे लेकिन वह ऐसा नही कर पाए। डी डी कश्यप सहित सुखराम पूर्व प्रधान पट्टाबराबरी,राकेश कौंडल पूर्व उप प्रधान, जावल जमरोट के पूर्व प्रधान मनोहर लाल, जाड़ली पंचायत के यूथ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार,हरिपुर पंचायत के शिव युवा क्लब के प्रधान एवं यूथ अध्यक्ष उमेश कुमार,अजीत कुमार आदि ने कहा है कि इस बार हम विनोद सुल्तानपुरी को भारी बहुमत से जीत दिलवाकर लोक सभा भेजेंगे इसी के साथ लोगों से अपील करेंगे कि विनोद सुल्तानपुरी को मौका देकर उन्हें अपना समर्थन दें, जो क्षेत्र के विकास में हमेशा उनके साथ रहेंगे। डीडी कश्यप ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के कर्मठ जिला अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर , अर्की विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा है कि सोलन जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को भारी बढ़त दिलाकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।
