कुनिहार : खटनाली नाले में बरसात में हो रहा भारी भूमी कटाव, सरकारी स्कूल को बना खतरा
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर खटनाली नाले में भूमि कटाव हो रहा है। विदित रहे कि इस नाले में बरसात के दौरान पिछले कई वर्षों से भूमि कटाव हो रहा है। इस नाले के एक और सरकारी स्कूल तो एक ओर लोगो के खेत व घर मौजूद है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश में जहां आदर्श प्राथमिक विद्यालय के शौचालय नाले के मुहाने पर गिरने के कगार पर पहुंच गए है व शौचालय के साथ कि दीवार तो इस बारिस की भेंट चढ़ चुकी है, तो वहीं, खटनाली प्राकृतिक स्त्रोत व हॉर्टीकल्चर नर्सरी को जाने वाले रास्ते पर बनी सीढ़ियों के नीचे की मिट्टी भी बह गई है। नाले के दूसरी ओर वार्ड-1 की ओर खेतों में भी भारी भूमि कटाव हुआ है, जिससे वार्ड-1 की आबादी की ओर नाले का रुख तेजी से बढ़ रहा है। हाटकोट पंचायत ने 15 अगस्त पर इसी जगह कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया था, वह स्थान भी भूमि कटाव की वजह नाले में समा गया है।
इस बारे हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री ने बताया कि इस समस्या को उपायुक्त को मौके पर ले जाकर दिखाया गया है, जिसमे फंड का प्रावधान किया गया है। फंड उपलब्ध होते ही बरसात के बाद यंहा काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। पंचायत द्वारा मनरेगा के माध्यम से एक ओर डंगा लगवाया जा रहा है। बरसात के कारण काम में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। प्रधान जगदीश अत्री ने सरकार व उपायुक्त सोलन का इस समस्या को देखते हुए फंड का प्रावधान करने के लिए धन्यवाद किया है।
