पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने किया शोक व्यक्त
( words)
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान एवं कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि राजा वीरभद्र राजा इसलिए कहलाए जाते थे क्योंकि वे बहुत से लोगों के दिलों में राज करते थे। एक युग पुरुष एवं आधुनिक हिमाचल के विकास पुरुष और गरीबों और कर्मचारियों के मसीहा आज हमारे बीच नहीं रहे हैं ल लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे क्योंकि वह हिमाचल के लोगों के दिलों में बसते हैं इसलिए राजा साहब हमेशा के लिए अमर है। अध्यापक संघ परम पिता परमेश्वर से कामना करता है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनकी दिव्य आत्मा को शांति दे l
