ज्वालामुखी : लॉरेट फार्मेसी संस्थान के शिक्षकों को उच्च सम्मान
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सोसाइटी ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा 11वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एंड प्रदर्शनी डिजिटल हेल्थ लैंडस्केप इन इंडिया-दी नीड ऑफ़ दी ऑवर विषय पर आयोजित किया गया। 11वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में लॉरेट फार्मेसी संस्थान कथोग के ४० छात्रों तथा तीन शिक्षिकों ने नामांकन एवं भाग लिया। सोसाइटी ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा प्रो. डॉ. संजय कुमार को यंग टीचर अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया। इस सम्मलेन में छात्रों ने मौखिक रिसर्च पेपर प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रदर्शन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस सम्मलेन में पूरे देश के लगभग 600 डॉक्टर्स, रिसर्चेर्स और छात्रों ने भाग लिया। लॉरेट संस्थान के प्रबंध निर्देशक डॉ. रण सिंह, निर्देशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. एमएस आशावत ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए बहुत बहुत शुभकामनाएं दी।
