हिम हुनर अवार्ड शो रोहड़ू में आयोजित, कोरोना नियमों का रखा गया ध्यान
हिम आंचल संस्कृति कला मंच के द्वारा हिम हुनर अवार्ड शो रोहड़ू में कोरोना महामारी के चलते बहुत ही सावधानी के साथ आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विल्सन झामटा (राष्ट्रीय हिंदु युवा वाहिनी अध्यक्ष जिला शिमला व समाजसेवी) साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की। मिस्टर हिमाचल और मिस्टर इंडिया के खिताब से नवाजे जा चुके ओर वर्तमान में स्टार भारत में कलयुग सीरियल के मुख्य अभिनेता रविज ठाकुर व महाकाल प्रोडक्शन हाउस के मालिक मोहित चौहान बतौर स्पेशल गेस्ट इस कार्यक्रम में शिरकत कि।
इस कार्यक्रम में अखिल शर्मा ने मंच संचालक की भूमिका निभाई तथा NCC कैडेट्स आकाश शर्मा की अगुवाई में उनकी टीम ने पूरे बचाव के साथ करोना नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका दर्ज की। मुख्य अतिथि ने लोक कलाकारों को संदेश के रूप में कहा कि हमें अपनी संस्कृति का संरक्षण एंव संम्बर्धन करना चाहिए व सामाज हित के गीत संगीत को गाना बजाना चाहिए। जानी मानी हस्तियों को अनेक सामाजिक कार्यों के लिए हिम हुनर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
हिमाचल प्रदेश व बाहरी राज्यों से भी आए लोक संस्कृति का संरक्षण संम्बर्धन व सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें रोबर्ट राय, मितू ग्रोवर, डीम्पल जसवाल, सीमी कटोच, सुभाष राणा, विनोद भारद्वाज, दीप लाल, भारद्वाज रमेश, दोत राम पहाड़ीया, जोगिन्द्र संग्रेल, NCC कैडेट्स प्रधान मंत्री से सम्मानित आकाश शर्मा, सिंगर सोनिया चौहान, मिस रोहड़ू 2018 कृतिका शर्मा, हिम आंचल संस्कृति कला मंच के अध्यक्ष अशोक मोष्टा, आदि को सम्मानित किया।