हिमाचल: सक्खू सरकार को बड़ा झटका, विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
( words)
हिमाचल की सुक्खू सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे है। कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव हारने के सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी ही सरकार पर उन्हें अपमानित करने के भी आरोप लगाए हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि वर्तमान सरकार के अपने ही बहुत से विधायक मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग इसी का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस ने स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीतने के बाद उनकी प्रतिभा तक नहीं लगाई। यह सब बोलते समय विक्रमादित्य काफी भावुक हो गए थे।