हिमाचल भाजपा के पास है शीर्ष एवं सशक्त नेतृत्व: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना
शिमला में एक बैठक का आयोजन भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में खन्ना ने कहा कि हिमाचल के लोग और हमारी पार्टी लक्की है कि हिमाचल भाजपा के पास है शीर्ष एवं सशक्त नेतृत्व है। हमारे पास अनुभवी पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नौजवान नेतृत्व के रूप में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं सरल स्वभाव वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल आज भी बूथ स्तर की बैठकों में भाग लेते है और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को जब और जहाँ बुलाओ तो पूरा समय पार्टी को देते है।
उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिस प्रकार से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद मिला और जनता के बीच उत्साह देखने को मिला उसके पीछे पार्टी ने एक जुट होकर पूरी ताकत लगाई थी। जिस प्रकार से प्रदेश में सरकार, संगठन और नेता एक कड़ी में काम कर रहे है, हिमाचल में मिशन रिपीट हो कर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 विधानसभा और 1 लोक सभा का उपचुनाव आ रहा हैं और सभी क्षेत्रों का हमने स्वयं दौरा किया है , इन हलकों में लाभार्थियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला है। हमने कई जगह त्रिदेव सम्मेलनों का आयोजन भी किया है जो पूरी तरह से कामयाब रहे है। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी में टिकट वितरण की एक प्रक्रिया होती है और जैसे ही टिकट तय हो जाती है तो पूरी पार्टी जीतने के लिए लगती है। आने वाले उपचुनावों में जुब्बल कोटखाई विधानसभा और मंडी लोक सभा मे हम एक बार फिर जीतेंगे और अर्की व फतेहपुर विधानसभा में हमारा कब्ज़ा होगा।
