खुले घूम रहे गोवंश को 'हिमाचल फ्री फोरम स्टेट कैपिटल' से मिला सहारा
दाड़लाघाट। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान "हिमाचल फ्री फोरम स्टे कैटल्स" के तहत सब उपमंडल के अंतर्गत खुले में घूम रहे बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए पशु चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा के नेतृत्व में दाड़लाघाट, धुन्दन, सन्याडी मोड़, सूरजपुर, दसेरन से इन पशुओं को एकत्रित करके श्री हरे कृषण गौ सदन मल्खुमाजरा (भूंड) नालागढ व गौवंश गोपाल गोसदन जघाना रवाना किया।
पशुपालन सहायक संत राम पंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेसहरा गौवंश को आश्रय प्रदान करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके अंतर्गत बेसहारा गौवंश को श्री हरे कृषण गौ सदन मल्खुमाजरा (भूंड) नालागढ व गौवंश गोपाल गोसदन जघाना में स्थानांतरित किया। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 31 दिसम्बर 2020 तक सभी बेसहारा घूम रहे गौ वंश को गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाना है। वहीं, 04 दिसम्बर 2020 को नगर पंचायत अर्की,शालाघाट व बातल में घूम रहे बेसहरा गौवंश को गोपाल गोसदन जघाना में स्थानातरित किया जाना है।
इस अभियान को सफल बनाने में चिकित्सक अधिकारी बुघार डॉ देवराज शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी दाड़ला डॉ मानवी चौधरी, पशु पालन सहायक दाड़लाघाट संत राम पंवर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख शिमला विभाग राजेंद्र वर्मा, तीर्थ राम, हरीश, एसडीटीओ दाड़ला के प्रधान रत्न मिश्रा, उपप्रधान सूरजपुर भगत राम सहित लोक निर्माण विभाग,अग्निशमन विभाग अर्की,दाड़लाघाट नगर से गौ सेवक के सदस्य,गौपुत्र सेना के स्वयंसेवको का सहयोग रहा।
