हिमाचल मित्र मंडल मुंबई ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
( words)
मुंबई स्थित हिमाचल मित्र मंडल ने मुफ़्त चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन आज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया। कार्यकारिणी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा सदस्यों का कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया। इस चिकित्सा शिविर में सदस्यों द्वारा मुफ़्त कैंसर व नेत्रों की जाँच करवाई गई तथा सदस्यों ने रक्त दान कर समाज के समक्ष त्याग व समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर हिमाचल मित्र मंडल मुंबई के अध्यक्ष मनोज अवस्थी व समस्त कार्यकारिणी ने हिमाचल से संबंधित टाटा कैंसर हॉस्पिटल के प्रोफेसर डॉ राजीव कौशल और रूबी हॉस्पिटल की संचालक व निर्देशक डॉ अर्चना चौधरी का शिविर आयोजन में सहयोग के लिए तह दिल से धन्यवाद किया।
